Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School van unfit; children crammed inside.

Pithoragarh News: स्कूल वैन की फिटनेस नहीं, ठूंस दिए बच्चे

Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
School van unfit; children crammed inside.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है। हैरानी है कि धरातल पर ये अभियान बेअसर हैं। यहां तक कि निजी स्कूल संचालक नौनिहालों की सुरक्षा को भी अनदेखा कर रहे हैं। ऐसा ही हुआ नगर में। बगैर फिटनेस के ही सड़क पर स्कूल वैन दौड़ाई गई जिसमें सुरक्षा को अनदेखा कर बच्चे ठूंस दिए गए। परिवहन विभाग ने संबंधित वैन को सीज कर वाहन स्वामी पर 19 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगर में कई निजी स्कूल वाहनों को बगैर फिटनेस दौड़ाकर बच्चों की सुरक्षा को अनदेखा करने, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का खेल बेखौफ चल रहा है। ऐसा कम ही होता है जब इसके खिलाफ कार्रवाई होती है। जगह-जगह सड़कों पर जमी पुलिस की नजरों के सामने से नियमों को अनदेखा करने वाले ये वाहन गुजरते हैं और जिम्मेदार अपनी नजरें फेर लेते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग अब अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस लापरवाही को रोकने के लिए आगे आया है। बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की वैन को रोककर दस्तावेजों की जांच की तो बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर फिटनेस के ही वैन सड़क पर दौड़ती मिली जिसमें आठ से अधिक बच्चे बैठाए गए थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग ने संबंधित वैन को सीज किया। वहीं वाहन स्वामी पर जुर्माना भी लगाया।


अभिभावक भी रहते हैं अनजान

निजी स्कूल बच्चों से वाहनों की पूरा शुल्क वसूलते हैं। यदि किसी अभिभावक ने इसे चुकाने में देरी की तो बच्चों के हाथों में नोटिस थमाना आम बात है। पूरा शुल्क लेने के बाद भी कई निजी स्कूल संचालक धन बचाने के लिए वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठा रहे हैं। परिवहन विभाग की चेकिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि स्कूल वाहनों को बगैर फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों के ही दौड़ाया जा रहा है। परिवहन विभाग का कहना है कि जब अभिभावक निजी स्कूलों को वाहनों का पूरा शुल्क दे रहे हैं तो उन्हें बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सजग रहना चाहिए। वहीं अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य की चिंता में इन बातों का निजी स्कूलों से विरोध करने से बचते हैं। संवाद



कोट-
निजी स्कूलों को अपने वाहनों में बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा। वाहनों की समय पर फिटनेस होनी चाहिए। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना गलत है। परिवहन विभाग लगातार निजी स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रहा है। नियमों और बच्चों की सुरक्षा को अनदेखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -शिवांश कांडपाल, एआरटीओ प्रवर्तन, पिथौरागढ़



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed