फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School-going children attacked by wasps, one student admitted to ICU

Pithoragarh News: स्कूल जा रहे बच्चों पर ततैयाें का हमला, एक छात्रा आईसीयू में भर्ती

Sat, 04 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
School-going children attacked by wasps, one student admitted to ICU
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती ततैया के हमले में घायल डुंगरा की छात्रा। स्रोत : अस्पताल प्रबं
पिथौरागढ़। बारिश थमने के बाद दिन में गर्मी बढ़ने से ततैया आक्रामक हो रही हैं और इनके हमले की घटनाएं सामने आनी लगी हैं। स्कूल जा रहे डुंगरा गांव के चार विद्यार्थियों पर ततैयाें के झुंड ने हमला कर दिया। चारों विद्यार्थियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर डुंगरा गांव के दिव्यांशु (14), निशा (15), अनिकेत (13) और कमल सिंह (16) घर से पाभैं हाईस्कूल के लिए निकले। रास्ते में पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर ततैयाें के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सभी अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक ततैयों ने उन्हें कई बार डंक मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दिव्यांशु, अनिकेत और कमल को प्राथमिक इलाज के बाद हालत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

छात्रा निशा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, छात्रा का बीपी लगातार गिर रहा था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है। अभिभावकों और अन्य लोगों ने वन विभाग से ततैयाें से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उचित कदम नहीं उठाए जाते, वे अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदकोट में ततैया के हमले से एक अधेड़ की हो गई थी मौत
जिले में ततैयाें के हमले में लोग घायल ही नहीं बल्कि इनकी जान भी जा रही है। मदकोट के चौना गांव में 22 दिन पूर्व खेत में काम कर रहे 54 वर्षीय एक व्यक्ति पर ततैयाें के झुंड ने हमला कर दिया था। सीएचसी मुनस्यारी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, बीते पांच वर्ष में ततैयाें के हमले में 12 से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
कोट
ततैयाें के हमले में घायल चार विद्यार्थी अस्पताल पहुंचे। तीन की हालत ठीक है। छात्रा की थोड़ी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

कोट
डुंगरा में विद्यार्थियों पर ततैयों के हमले की जानकारी मिली है। जल्द ही मौके पर जाकर टीम निरीक्षण करेगी। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। - पूरन देउपा, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed