{"_id":"6ac3e007b59b4a82b201023f","slug":"save-the-homes-of-poor-families-that-are-at-risk-due-to-the-drain-construction-project-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145246-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाला निर्माण की जद में आ रहे गरीब परिवारों के मकान बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाला निर्माण की जद में आ रहे गरीब परिवारों के मकान बचाएं
Mon, 05 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा कॉरिडोर के तहत नायकगोठ में डिपो नंबर तीन के पास नाले के निर्माण कार्य से गरीब परिवारों के मकान टूटने की आशंका पैदा हो गई है। सोमवार को ओम महिला क्लस्टर की अध्यक्ष माया, कौशल्या देवी और नरेश महर के नेतृत्व में दर्जनों प्रभावितों ने सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रभावितों का कहना है कि इस कार्य की जद में करीब 130 गरीब परिवारों के मकान आ रहे हैं जिन्हें तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर मकान बनाए हैं। कैंप कार्यालय में अधिकारियों व विधायक प्रतिनिधि दीपक और राजपाल सिंह के साथ हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया कि प्रभावितों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यहां रीता देवी, नरेश महर, बबीता नाथ, रेनू, शंकर, गीता देवी, चंद्रकला, गंगा देवी, रेनू बोहरा, अनीता, जानकी देवी, मंजू मिश्रा, ललिता कापड़ी, दीपा देवी, भावना भट्ट, कविता भट्ट आदि मौजूद थे।