{"_id":"570a881e4f1c1b0d65c810c8","slug":"save-democracy-congress-began-traveling-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
यात्रा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की लोकतंत्र बचाओ यात्रा रविवार को स्वाधीनता सेनानी कृष्णानंद उप्रेती के हुड़ेती गांव से शुरू हो गई। भारी संख्या में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता पहले दिन पौण, पपदेव, बजेटी गांवों तक पहुंचे। गांवों में हुई सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बहुमत वाली सरकार को गिराकर भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।
विज्ञापन
विधायक मयूख महर ने कहा कि यह पहला ऐसा उदाहरण होगा जब बिना किसी कारण के केंद्र सरकार ने धारा 356 को दुरुपयोग किया। नगरपालिका अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों के गांव से पदयात्रा शुरू कर सेनानियों को सम्मान देने का काम किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, 2017 के चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर हुड़ेती गांव में स्वाधीनता सेनानी कृष्णानंद उप्रेती के पौत्र राजेश मोहन उप्रेती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
यात्रा में कर्नल एसपी गुलेरिया, तिलक जोशी, डा. जीके शर्मा, प्रदीप थापा, महिपाल वल्दिया, ललित पाल, पद्मा बिष्ट, उषा देवी, नितेश कुमार, हिमांशु ओझा, खीमराज जोशी, जगदीश बिष्ट, सूरज वल्दिया, शंकर खड़ायत, पवन पाटनी, नितिन महर, दीपक लुंठी, हीरा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र महर, अजय महर, दीपांशु वर्मा, तरुण कफलिया, जावेद खान, दर्शन महर, निर्मल लोहिया, हयात चंद आदि थे।
विज्ञापन