{"_id":"57adfd2a4f1c1b2f54ee47b3","slug":"satshiling-two-hours-off-site-road-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातशिलिंग-थल रोड पर दो घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातशिलिंग-थल रोड पर दो घंटे बंद रहा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क का निरीक्षण करते विधायक चुफाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातशिलिंग-थल रोड पर भौड़ी के पास शुक्रवार सुबह मलबा गिरने से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस रोड पर रोज कहीं न कहीं पर मलबा गिर रहा है। वाहन चालक सुबह पहले रोड की स्थिति का पता करते हैं उसके बाद ही वाहनों में यात्रियों को बैठाकर रवाना होते हैं। भौड़ी के पास भारी मलबा गिरने से सुबह छह से आठ बजे तक वाहन नहीं चल पाए। मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही होने लगी।
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को बारिश की रफ्तार कम होने से मुख्य सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा। तवाघाट-गर्वाधार रोड पर पांगला के पास मलबा गिरने का क्रम जारी है। वहां पर अभी बड़े वाहन नहीं चल पा रहे हैं। छोटे वाहन भी कीचड़ में फंस रहे हैं। तवाघाट से सोबला जाने वाली सड़क खेत नाले के पास बंद है। नाले में वैली ब्रिज तो बन गया है, लेकिन आसपास के इलाकों में टूटी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर घिंघरानी में शुक्रवार को भी पत्थर गिरते रहे, लेकिन वाहनों की आवाजाही बनी रही। थल-मुनस्यारी स्टेट हाइवे पर वाहनों का संचालन जारी है। बनिक और हरड़िया में मलबा आने का खतरा बना है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार मुख्य सड़कों पर वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
चर्मा-जौरासी रोड पर नहीं चल रहे बड़े वाहन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चर्मा से जौरासी जाने वाली सड़क पर करीब डेढ़ महीने से बड़े वाहनों का संचालन बंद है। जौरासी क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों को सबसे ज्यादा मुसीबत रसोईगैस की हो रही है। रसोईगैस के वाहन पिछले 40 दिन से क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने गैस एजेंसी के प्रबंधक को छोटे वाहनों से रसोईगैस के सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। विधायक विशन सिंह चुफाल ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा करने के बाद लोनिवि की लापरवाही पर गहरा रोष जताया। कहा कि जब डेढ़ महीने में किसी सड़क का मलबा नहीं हटता तो यह कैसा आपदा प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि एक दो स्थानों पर गिरे मलबे से यह समस्या पैदा हुई है, लेकिन लोनिवि के अधिकारियों ने अब तक सड़क की हालत जानने का प्रयास नहीं किया। चुफाल ने थल-डीडीहाट सड़क की दुर्दशा पर भी गुस्सा जताया। कहा कि यह सड़क कई स्थानों पर खतरनाक हालत में है। विधायक को क्षेत्र के लोगों ने रोड बंद होने के कारण पैदा हो रही समस्या की जानकारी दी। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल सड़क यातायात बहाल नहीं हुआ तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन