{"_id":"5ecccc7c8ebc3e907b73f194","slug":"satkarma-mission-distributing-village-masks-and-sanitizers102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव मास्क और सैनिटाइजर बांट रहा सत्कर्मा मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव मास्क और सैनिटाइजर बांट रहा सत्कर्मा मिशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। सत्कर्मा मिशन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के बीच कोविड-19 को लेकर चर्चा हुई। सत्कर्मा मिशन के संस्थापक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि सत्कर्मा मिशन जनता कर्फ्यू से लेकर अभी लॉकडाउन-4 तक लगातार सेवा कार्यों में लगा हुआ है। मिशन के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर कच्चा राशन, सैनिटाइजर और मास्क वितरित कर रहे हैं। मिशन ने अभी तक 22 हजार मास्क, 21 हजार सैनिटाइजर, 200 ग्लव्ज, चार हजार राशन किट बांट दिए हैं। छह सैनिटाइजर मशीनों से गांव-गांव में सैनिटाइजिंग का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने सत्कर्मा मिशन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्वामी वीरेंद्रानंद ने भाजपा के पदाधिकारियों को एन 95 मास्क और पार्टी को 200 बॉक्स सेटनेटाइजर भेंट दिए। इसे सभी मंडलों में वितरित किया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर्स को सेनेटाइज करने के लिए भी मिशन ने छह मशीनें भेंट की। बैठक में केएमवीएन के चेयरमैन केदार जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, बंसत जोशी, गोपू महर, गोलू पाठक, पूरन वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन