फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sarpanch of Bajeta Gram Panchayat accused the Khadia traders of intimidating them to sign

बजेता ग्राम पंचायत के सरपंच ने खड़िया कारोबारियों पर लगाया डराकर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch of Bajeta Gram Panchayat accused the Khadia traders of intimidating them to sign
नाचनी(पिथौरागढ़)। बजेता ग्राम पंचायत के सरपंच कुंदन सिंह और ग्रामीणों ने गांव में खड़िया खनन करने के लिए गलत तरीके से हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने खड़िया खनन स्वामी के खिलाफ थाने में दी तहरीर में कहा कि गलत तरीके से अनापत्ति प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कराकर वन पंचायत के नाम 15 हजार रुपये की रॉयल्टी कटवाई गई है।
विज्ञापन

सरपंच कुंदन सिंह का कहना है कि ग्रामीण बजेता में खड़िया खनन का विरोध कर रहे हैं। नौ मार्च को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया और बजेता में खड़िया खनन प्रस्तावित होने की जानकारी देते हुए थाने बुलाया गया। उन्हें ले जाने के लिए गाड़ी भेजने की भी बात कही गई। इसके बाद दूसरे नंबर से उन्हें फोन आया तो उन्होंने ग्रामीणों को बताकर आने की बात कही। इस पर उस व्यक्ति ने उन्हें डराया धमकाया और मोहर लगाने की बात कही। सरपंच का कहना है कि जब वह थाने के लिए निकल रहे थे तो राया स्टेशन के पास तीन लोग गाड़ी लेकर पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर मोहर लगाने व हस्ताक्षर करने की बात करने लगे।
विज्ञापन

सरपंच का कहना है कि उन्होंने बिना वन पंचायत की बैठक के हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही तो आरोपियों ने उनसे जबरन हस्ताक्षर करवाकर 15 हजार रुपये की रॉयल्टी कटवा दी। बजेता के ग्रामीणों ने शुक्रवार को नाचनी थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर देने वालों में पुष्कर सिंह, इंद्र सिंह, जगदीश पवार, गजेंद्र बिष्ट, कमल नेगी, अनी राम, भीम सिंह, हरसिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि धारा-420 में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed