{"_id":"67b622ec8b4d7928e303e0ab","slug":"sapling-handed-became-president-federation-30th-time-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-124251-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महासंघ के 30वीं बार अध्यक्ष बने गुरुरानी को सौंपा पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महासंघ के 30वीं बार अध्यक्ष बने गुरुरानी को सौंपा पौधा
Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के 30वीं बार अध्यक्ष बने दिनेश गुरुरानी का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कर्मचारियों ने पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विगत दिनों नैनीताल में गुरुरानी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने उन्हें जो सहयोग दिया है उसके लिए वह आभार जताते हैं। कहा कि वर्तमान में निगम में सबसे महत्वपूर्ण समस्या लंबे समय से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की है।
उन्होंने कहा कि नियमितीकरण नियमावली 2024 को जारी करने के लिए 228 दिनों से पौधरोपण आंदोलन चलाया जा रहा है। इस दौरान हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, सौरभ खोलिया, गोपाल बिष्ट, दीपक, राजेंद्र, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे
लोहाघाट (चंपावत)। केएमवीएम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का लोहाघाट पहुंचने पर कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आंदोलन के 228वें दिन टीआरसी लोहाघाट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीश पुनेठा, महामंत्री नवीन भंडारी, विकास थापा, नरेंद्र थापा, वेद प्रकाश, विनीत कुमार, भूपेंद्र सिंह, साजन कुमार, आशीष कुमार और दिनेश कुमार मौजूद रहे।