{"_id":"6ab6aef412ce28eb9e0eacff","slug":"santushti-sakshi-and-kunal-achieved-great-success-in-athletics-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147192-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: संतुष्टि, साक्षी, कुणाल ने एथलेटिक्स में गाड़े सफलता के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: संतुष्टि, साक्षी, कुणाल ने एथलेटिक्स में गाड़े सफलता के झंडे
Fri, 25 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स व क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में जनपद के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला प्रस्तुत किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संतुष्टि ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में साक्षी, तनुजा व रितिका, और 3000 मीटर में तनुजा, कंचन और अंकिता क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं।
बालक वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-19 के 400 मीटर में कुणाल, अनुराग व इंद्र, और 1500 मीटर में त्रिलोक, कृष्ण व साहिल ने बाजी मारी। अंडर-17 बालकों की 100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम रहे। इसके अलावा ट्रिपल जंप में सिमरन और विनय ने अपने-अपने वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि चक्का क्षेपण और लंबी कूद में भुवन, दिनेश, नितिशा व अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
चयनित प्रतिभागी राज्य प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
पिथौरागढ़। जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम दिगारी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और विजेताओं को मेडल प्रदान किए। बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे, जो संभवत अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में भूपेंद्र चौहान, अर्जुन कुमार, गौरव पंत, किशोर शाह, मोहित बिष्ट आदि ने योगदान दिया। संवाद