{"_id":"6a43fe56ac4f1eca3d068f5b","slug":"sanitation-workers-in-didihat-threaten-to-launch-a-protest-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-143641-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Tue, 30 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। जल्द मांगें पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 2021 को प्रदेश सरकार और संगठन के बीच समझौता होने के बाद उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। सफाई कार्य में ठेका प्रथा व्याप्त है। इस पर रोक लगाकर ठेका कर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए।
उन्होंने विनियमितिकरण नियमावली की कट ऑफ को संशोधित कर वर्ष 2024-25 करने, वर्ष 2021 में गठित रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली और नगर निकाय की भूमि पर निर्मित वाल्मीकि समाज के आवासों को फ्रीहोल्ड करने सहित 11 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राहत मसीह, राजपाल पवार, अमरदीप, अमित कुमार, समरपाल, रवींद्र कुमार वाल्मीकि आदि थे।