फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sanitation seminar on waste management held at the municipal auditorium

Pithoragarh News: कूड़ा प्रबंधन के लिए नगर पालिका सभागार में हुई स्वच्छता गोष्ठी

Tue, 16 Jun 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sanitation seminar on waste management held at the municipal auditorium
चंपावत। शहरी विकास निदेशालय व सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद की नगर निकायों में स्वच्छता के लिए वृहद जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नागरिक अपने घरों में ही कूड़े को चार प्रकार के अपशिष्ट में अलग-अलग करें ताकि संग्रहण व निस्तारण की प्रक्रिया सुगम बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों को अध्यक्षा प्रेमा पाण्डेय की ओर से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। यहां सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणि प्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, गीता अधिकारी, नंदन सिंह तड़ागी, सनी वर्मा, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed