फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Salute to the spirit of women, rationing for quarantine migrants

महिलाओं के जज्बे को सलाम, क्वारंटीन प्रवासियों के लिए जुटाया राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit of women, rationing for quarantine migrants
प्रवासियों को राशन देते समिति के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, नाचनी (पिथौरागढ़)। हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट के सहयोग से गठित स्वयं सहायता समूह की ओर से राइंका नाचनी और राइंका तेजम में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे प्रवासियों के लिए आटा और चावल दिया। इन केंद्रों में मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पुणे आदि स्थानों से आए 78 लोग रह रहे हैं। समिति के सहयोग से ग्राम भैंसखाल, नाचनी, हुपली, धामीफल्याटी, कोटयूडा, तल्ला भैसकोट, खेतभराड, बरा समूह की महिलाओं ने एक-एक किलो चावल प्रति सदस्य जमा कर 50 किलो चावल 10 किलो आटा क्वारंटीन सेंटर नाचनी और 50 किलो चावल क्वारंटीन सेंटर तेजम को दिया। इसके अलावा तल्ला जोहार स्वायत्त सहकारिता नाचनी कामधेनु डेयरी नाचनी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक नाचनी प्रमोद सिह कार्की, राजस्व उपनिरीक्षक रितेश कुमार, नोडल अधिकारी नाचनी गोबिंद कुमार कन्याल, नोडल अधिकारी तेजम ए आर्या, हिमाचल जोशी थे। इस अवसर पर संस्था की ओर से जगत दशौनी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जानकी देवी, राधा, जीवन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed