फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural Daksevkon end strike

ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल खत्म

Sun, 22 Mar 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीण डाकसेवकों ने 10 मार्च से चली आ रही हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दी है।  चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के सभी 353 ग्रामीण डाकघरों में कामकाज शुरू हो गया है। बताया गया है कि शासन ने हड़ताल समाप्त करने के बाद ही मांगों पर विचार करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया था। शनिवार से सभी डाकघरों में डाक वितरण का काम शुरू हो गया और बचत और निकासी का काम भी होने लगा है।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के परिमंडलीय मंत्री कैलाश चंद्र कापड़ी ने बताया कि ग्रामीण डाकसेवकों को सातवें वेतन आयोग के दायरे में लेने के लिए 24 मार्च को दिल्ली के डाक भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में सरकार कर्मचारियों के पक्ष में कोई फैसला जरूर ले लेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए अधिकांश कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने के पक्ष में थे। वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण इस समय काम भी ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि सभी डाकघरों में कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन मांग पूरी कराने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि मांग पूरी नहीं की तो फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


चंपावत के डाक कर्मचारी संघ के नेता चंद्रभान मेहरा का कहना है कि सकारात्मक वार्ता के बाद डाक कर्मी काम पर लौट आए हैं। जिले के 73 ग्रमीण डाक केंद्रों के 204 कर्मियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया था। इसी के साथ शनिवार से गांवों में डाक वितरण सेवा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed