फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural artists spread colors in the district level youth festival

Pithoragarh News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ग्रामीण कलाकारों ने बिखेरे रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rural artists spread colors in the district level youth festival
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में छलिया नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को रामलीला मैदान टकाना में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण कलाकारों ने लोक गीत, लोक नृत्य, कथक सहित विभिन्न कार्यक्रम किए। लोक नृत्य और लोक गीत में विण विकासखंड पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ विधायक मयूख महर ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रभारी दीपक भट्ट ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कलाकारों ने छलिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद लोक गीत, लोक नृत्य, कथक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट, विण विकास खंडों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य में विण विकासखंड प्रथम, मूनाकोट द्वितीय, मुनस्यारी तृतीय रहा। लोक गीत में विण प्रथम, मूनाकोट द्वितीय, बेड़ीनाग तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। महोत्सव में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा पांडे, दीपक मेहता, अंकित, प्रभु जोशी, राजेंद्र दिगारी, दीपा जोशी, दीपा सामंत, मीना चंद, शिव दत्त नैनवाल आदि मौजूद थे। निर्णायक जर्नादन उप्रेती, हेमराज बिष्ट, हरीश कुमार रहे। संचालन नानू बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed