फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Running from the Himalayas to Bareilly for environmental conservation

Pithoragarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमालय से बरेली तक लगा रहे दौड़

Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Running from the Himalayas to Bareilly for environmental conservation
धारचूला (पिथौरागढ़)। हिमालय के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय थल, जल, वायु सेना के पूर्व सैनिकों, सेवारत अधिकारी 500 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हमवीर-रन फॉर द हिमालयाज अभियान में नौ धावक 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हिमालयी क्षेत्रों से बरेली तक दौड़ पूरी करेंगे। 10 दिनों तक चलने वाली इस दौड़ का उद्देश्य हिमालय को स्वच्छ, सुरक्षित रखने के प्रति लोगों में जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान धावक स्थानीय समुदायों से संवाद भी कर रहे हैं। धारचूला पहुंचने पर उन्होंने आर्मी स्कूल के विद्यार्थियों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। फिट नागरिक, स्वच्छ हिमालय, सशक्त भारत के संदेश के साथ आयोजित यह अभियान हिमालय की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed