{"_id":"67582ebba10dc059680ba185","slug":"rung-language-conservation-and-promotion-workshop-inaugurated-in-dharchula-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharchula: रं भाषा संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, संयुक्त निदेशक SCERTऔर BEO ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharchula: रं भाषा संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, संयुक्त निदेशक SCERTऔर BEO ने किया उद्घाटन
Tue, 10 Dec 2024 05:36 PM IST
हीरा मेहरा
शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:36 PM IST
सार
लोकभाषा रं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विकसित सहायक पुस्तकों के परिमार्जन के साथ ही शब्दकोश निर्माण कार्यशाला का पीएम दानवीरा जसुली बुढ़ी दताल सौक्यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला में शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
रं भाषा संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नौ नवंबर 2024 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में राज्य के निवासियों एवं अतिथियों से किए गए नौ आग्रहों के क्रम में और राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अंतर्गत लोकभाषा रं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विकसित सहायक पुस्तकों के परिमार्जन के साथ ही शब्दकोश निर्माण कार्यशाला का पीएम दानवीरा जसुली बुढ़ी दताल सौक्यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत और खंड शिक्षा अधिकारी डीएलआर्य द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
विज्ञापन
दस नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक चलने वाली तीन दिवसीय कार्यशाला में एससीईआरटी की ओर से कक्षा 1 से 5 के विकसित सहायक पुस्तकों का परिमार्जन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में बोली जाने वाली लोक भाषाओं के शब्दकोश का भी निर्माण एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा गतिमान है। कार्यशाला में रं भाषा के शब्दों को भी अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून से संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत के साथ-साथ पाठ्यक्रम विभाग से सोहन सिंह नेगी, डॉ शक्ति प्रसाद सेमल्टी और एनईपी प्रकोष्ठ से रविदर्शन तोपाल, मनोज किशोर बहुगुणा, सचिन नौटियाल कार्यशाला का समन्वयन कर रहे हैं। डीडीहाट पिथौरागढ़ से राजेश पाठक भी कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यशाला में धारचूला की तीनों घाटियों व्यास, दारमा और चौदास से शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक जगदीश चंद, आभा फकलियाल, हिरंदा कुटियाल, रंजनी नपलच्याल, गिरधर सिंह रौतेला, संजय नगन्याल, नारायणी एतवाल, पूनम ग्वाल, त्रिभुवन गर्ब्याल, हेमवती गर्खाल, रेणुका फिरमाल, राजेश्वरी सोनाल तथा जस्ता तितियाल सहित तीस शिक्षकों की टीम कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन