फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roop youth group returned from trekking

रूपकुंड ट्रैकिंग से लौटा युवाओं का दल

Fri, 23 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Roop youth group returned from trekking
रूपकुंड में पिथौरागढ़ के ट्रैकरों का दल - फोटो : अमर उजाला

रूपकुंड से थोड़ा आगे 17300 फीट की ऊंचाई पर स्थित जौरागली तक का ट्रैकिंग अभियान पूरा करने के बाद शुक्रवार को 20 युवाओं का दल लौट आया है। दल को रास्ते पर आली बुग्याल और वेदिनी बुग्याल के खूबसूरत नजारे देखने को मिले। यह बात अलग है कि इस बार रूपकुंड में अभी ज्यादा बर्फ नहीं गिरी है। पिछले साल जब इसी महीने रूपकुंड की ट्रैकिंग हुई थी तब यह जगह बर्फ से ढंकी थी।

विज्ञापन


दल का नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध पर्वतारोही अशोक भंडारी ने बताया कि यह ट्रैकिंग रूट सबसे सुंदर है, इसमें विस्तृत बुग्याल हैं। युवाओं को ट्रैकिंग की जानकारी देने और ट्रैकिंग का प्रोजेक्ट तैयार करने में यह अभियान मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को दल के सदस्यों ने पिथौरागढ़ से ग्वालदम, लोहाजंग, वाण, आली बुग्याल, वेदिनी बुग्याल, पातलनाचनी, भगुवावासा होते हुए रूपकुंड पहुंचा। रूपकुंड पहुंचने पर युवा इतने उत्साहित थे कि वह 17300 फीट की ऊंचाई तक जा पहुंचे। रास्ते में आवास की कोई व्यवस्था नहीं होती। हर जगह रात में टेंट लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रकृति ने इस इलाके को बेहद खूबसूरती के साथ संवारा है। अभी वहां पर मानवीय दखल बहुत कम है। इसी कारण प्रकृति की सुंदरता बनी है। रूपकुंड जाने के लिए बेहतरीन ट्रैकिंग रूट है। उसमें भटकने का कोई सवाल नहीं उठता। यहां पहुंचने पर युवाओं को जोरदार स्वागत हुआ। ट्रैकिंग के दौरान के अनुभव सुनाए गए। पिथौरागढ़ के युवाओं का दल हर साल रूपकुंड ट्रैकिंग पर जाता रहता है। 2013 की आपदा के समय भी रूपकुंड की ट्रैकिंग जारी रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed