फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Romance blossomed on Instagram; mother of three who ran off with her lover found in Haryana

Pithoragarh News: इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां

Mon, 22 Jun 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Romance blossomed on Instagram; mother of three who ran off with her lover found in Haryana
पिथौरागढ़। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक के बीच प्रेम परवान चढ़ा। नतीजतन महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग हरियाणा चली गई। पति की गुहार पर पुलिस ने महिला को तो खोजा लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। इसी प्रेम में महिला मौका मिलते ही अपने तीन छोटे बच्चों और पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के बिछड़ने से रोते-बिलखते बच्चों को देख परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। जब टीम हरियाणा पहुंची तो महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया। एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि कानूनन बालिग महिला को जबरन वापस नहीं लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि टीम से महिला ने जल्द वापस लौटने की बात कही है। हरियाणा में वह अपने सगे-संबंधित की देखरेख में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed