फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Role of Indian Army in nation building

राष्ट्र निर्माण में भी भारतीय सेना की भूमिका अहम

Sat, 14 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Role of Indian Army in nation building
पूर्व सैनिक नरेंद्र चंद - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना 15 जनवरी 1948 को स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आई थी। ब्रिटिश सरकार ने जनरल करिअप्पा को भारतीय सेना की कमान सौंपी थी। तब से लेकर आज तक भारतीय फौज ने विभिन्न लड़ाइयों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान दिया था। सेना के रिटायर्ड जूनियर कमीशंड आफीसर और जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने कहा कि आर्मी-डे पर सेना के स्वाभिमान की याद ताजा होती है।

विज्ञापन


आजादी के बाद स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आई भारतीय सेना ने 1948, 1962, 1965, 1971 की लड़ाइयों के साथ-साथ कारगिल युद्ध में भी अदम्य साहस का परिचय दिया था। नरेंद्र चंद का कहना है कि भारतीय सेना में उत्तराखंड के सैनिकों का रोल भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। इस समय भी भारतीय सेना के जनरल पद पर उत्तराखंड के बिपिन रावत तैनात हैं। इससे पहले जनरल बीसी जोशी भी इस पद रह चुके हैं। देश की रक्षा में उत्तराखंड के जवानों के बलिदान को हमेशा याद किया जाता है।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि राष्ट्र के विकास और निर्माण में सेना ने भूमिका निभाई है। सेना देश में आने वाली आपदा के समय राहत और बचाव के काम में लगी रहती है। आंतरिक सुरक्षा में भी वह अपना योगदान देती रहती है। सेना ने आजादी के बाद अपनी क्षमता को बढ़ाया है और इस समय सेना के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। वह कहते हैं कि आर्मी-डे के मौके पर देशवासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह सेना का मनोबल बढ़ाने वाला काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed