फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   rodavej ke sande karmiyon ne pradarshan kiya

पिथौरागढ़ में रोडवेज के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
rodavej ke sande karmiyon ne pradarshan kiya
पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/लोहाघाट। पिथौरागढ़ में रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निगम संविदा कर्मियों को जबरन अनुबंध पत्र भरा रहा है जिसका वो हरहाल में विरोध करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज संविदा कर्मचारी किशन सिंह महर और अनिल जोशी के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन में एकत्र हुए। उन्होंने यहां निगम और सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारी कई सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं। नियुक्त के समय भरे गए अनुबंध पत्र के बाद नये अनुबंध पत्र नवीनीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। तब से रोडवेज कर्मी निगम में सेवा देते आ रहे हैं। कई वर्षों बाद अब प्रबंधन अनुबंध नवीनीकरण को लेकर जबरन 11 माह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करा रहा है। इसके लिए संविदा कर्मचारियों पर दबाव डाला जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चंद्र बल्लभ जोशी, प्रकाश भट्ट, हीरा सिंह सामंत, योगेश सिंह, शंकर भंडारी, खष्टी बल्लभ जोशी, सुरेश पांडे, प्रेम थ्वाल, गणेश सामंत, पंकज पांडेय, हरीश सिंह, विनोद कुमार शाक्य सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में शुक्रवार को ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में संविदा चालकों ने अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंध का नवीनीकरण न करने वाले 35 चालकों को 10 जून के बाद से ड्यूटी न देकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। संविदा में कार्य करते हुए उन्हें कई वर्ष हो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में मदन सिंह कुंवर, गोपाल गिरि, नंदन फर्त्याल, विक्रम सिंह, जगदीश जोशी, अमर सिंह, मनोज सिंह, पुष्कर भट्ट, देवकीनंदन जोशी, नरेश थ्वाल, हरीश भट्ट, कृपाल सिंह, सुनील सिंह, सुरेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed