फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways staff's anger erupts at ISBT

Pithoragarh News: आईएसबीटी में रोडवेज कर्मियों का फूटा गुस्सा

Fri, 30 Oct 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways staff's anger erupts at ISBT
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मियों के हितों को लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ और उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आईएसबीटी परिसर में मोर्चा खोल दिया है। दोनों यूनियनों के अलग-अलग प्रदर्शनों से पूरा परिसर दिनभर नारेबाजी से गूंजता रहा।
विज्ञापन

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने, जब तक नियमितीकरण न हो तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने और बेड़े में नई बसों के क्रय समेत पांच सूत्री मांगें उठाईं। धरने में देवेंद्र मिश्रा, दीप चंद्र शाह, गौरव गुप्ता आदि कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन के दूसरे चरण में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए धरना शुरू कर दिया। यूनियन ने तीन महीने से लंबित वेतन भुगतान, डीए, कुंभ से पहले 500 नई बसें खरीदने और नियमितीकरण की मांग की। त्योहारी सीजन में भी वेतन न मिलने पर कर्मियों ने गहरा रोष जताया और आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। इस दौरान मंडल मंत्री नीरज सिंह, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट और प्रवीण जोशी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यूनियनों की हड़ताल से टनकपुर डिपो की आठ लोकल रूट की बस नहीं दौड़ी
लोकल में हल्द्वानी, बरेली, काशीपुर में दिक्कत
एक यूनियन ने संचालन जारी रखा, दूसरी यूनियन के अनेक चालक बस खड़ी कर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं के सबसे बड़े टनकपुर डिपो में दो-दो यूनियनों के हड़ताल से रोडवेज की लोकल आठ बसों का संचालन प्रभावित रहा। इनमें हल्द्वानी, बरेली, काशीपुर की बसों के संचालन में बाधा आई। इससे उक्त रूट के यात्रियों को दिक्कत होती रही जबकि लंबी दूरी के रूटों की बसों का संचालन होना रहा।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कर्मी अपनी मांगों के लिए कार्य बहिष्कार के बाद धरने में बैठे। इनमें हल्द्वानी, बरेली आदि रूटों के चालक भी धरने पर बैठे। बस चालक कमलनाथ, सुरेंद्र, प्रकाश नाथ, मनोज कुमार ने कहा कि वह कार्य बहिष्कार के बाद जायज मांगों के लिए धरना दे रहे हैं जबकि उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के धरने पर संघ के नेता देवेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा आदि ने बताया कि उनके सदस्य बसों के संचालन को प्रभावित किए बिना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद और अवकाश वाले दिन धरने पर बैठ रहे हैं।
.............
हड़ताल के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद तक 50 में से 42 रोडवेज बसों का संचालन किया गया है। जबकि हल्द्वानी, बरेली, काशीपुर रूट पर आठ बसों का संचालन प्रभावित हुआ। -सुरेश चंद्र पांडेय, एआरएम, टनकपुर डिपो


..............
रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारी समान कार्य समान वेतन और तीन माह से रुके वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शाखा अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। पहले दिन रोडवेज बसों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। रोडवेज इंचार्ज जगदीश नारायण ने बताया कि संचालन पूर्व की तरह हुआ। यहां शाखा मंत्री संतोष कुमार, शाखा संगठन मंत्री जाकिर अली, नवीन जोशी, गजेंद्र द्विवेदी, मुकेश कुमार, अर्जुन, नितेश भट्ट, मनोज सिंह, किशन सिंह, मदन लाल, सतीश जोशी, संतोष कुमार, जगदीश सिंह, कौस्तुभ ओली, मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed