फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways is operating long distance buses on alternate days

Pithoragarh News: रोडवेज एक दिन छोड़कर कर रहा लंबी दूरी की बसों का संचालन

Tue, 30 Jul 2024 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways is operating long distance buses on alternate days
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले का रोडवेज स्टेशन बदहाली का दंश झेल रहा है। वर्तमान में लोहाघाट डिपो के पास 32 बसों का बेड़ा है। छह बसें तकनीकी खराबी के चलते टनकपुर कार्यशाला भेजी गई हैं। नौ रूटों पर 26 बसों का संचालन हो रहा है। बसों की कमी के कारण एक दिन छोड़कर देहरादून, दिल्ली के लिए बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो लोहाघाट को लंबे समय से नई बस नहीं मिलने से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। यात्री मानक पूरी कर चुकी खटारा बसों में यात्रा करने को मजबूर हैं। बस की कमी के चलते कई रूटों पर बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। रोडवेज डिपो की 32 में से 18 बसें पर्वतीय क्षेत्र के मानक को पूरा कर चुकी हैं। पुरानी बस आधे रास्ते में ही दम तोड़ रही हैं। बस की कमी के चलते दिल्ली, देहरादून की एक-एक बस को एक दिन छोड़कर भेजा जा रहा है। लोहाघाट डिपो से दिल्ली, देहरादून, गुरूग्राम, बरेली, काशीपुर, हल्द्वानी पोंटासाहिब, नैनीताल, ऋषिकेश आदि रूट पर बस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

कोट

निगग प्रबंधन से 25 नई बसों की मांग की गई है। 32 बसों के बेड़े में 18 बस पर्वतीय क्षेत्र में चलने के सात लाख किमी के मानक पूरा कर चुकी हैं। नई बसें मिलने के बाद नियमित रूप से बसों की संचालन किया जाएगा। - दीपा वर्मा, एसएसआई रोडवेज लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed