{"_id":"6a873bc5d2ad845ff208b4f2","slug":"roadways-conductor-questions-inspection-process-sends-complaint-letter-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143336-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोडवेज परिचालक ने चेकिंग पर उठाए सवाल, शिकायती पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोडवेज परिचालक ने चेकिंग पर उठाए सवाल, शिकायती पत्र भेजा
Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज परिचालक ने यातायात विभाग की चेकिंग कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए परिवहन निगम के उपमहाप्रबंधक को शिकायत भेजी है। लोहाघाट डिपो के परिचालक शंकर गहतोड़ी ने कुछ विभागीय कर्मचारियों पर चेकिंग के दौरान मनमानी, सामान का वजन अधिक दर्शाने, चालान के लिए दबाव बनाने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार 24 जुलाई को लोहाघाट डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक आशा प्रसाद, सर्वेश कुमार और टनकपुर के चंद्रशेखर पांडेय ने नानकसागर क्षेत्र में वाहन संख्या यूके06-1865 की चेकिंग की। आरोप है कि वाहन में 9.5 किलो घरेलू सामान था, लेकिन इसे कथित तौर पर 50 किलो दर्शाया गया। बाद में वजन कराने पर सामान 9.5 किलो ही निकला। परिचालक ने वजन पर्ची, बिल और वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरएम आलोक बनवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।