{"_id":"66a916acad851c7f850d92b1","slug":"roadways-bus-going-from-pithoragarh-to-dharchula-broke-down-near-panda-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-116143-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही रोडवेज बस पंडा के पास हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही रोडवेज बस पंडा के पास हुई खराब
Tue, 30 Jul 2024 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिवहन निगम की खटारा बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सरकार नई बसें उपलब्ध कराने के लिए कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
मंगलवार को बस संख्या यूके 07 पीए 4199 पिथौरागढ़ से 38 यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर रवाना हुई। तीन किमी चलने के बाद बस का पंडा के पास अचानक डीजल पाइप फट गया। चालक और परिचालक ने पाइप को ठीक करने के लिए कई देर तक प्रयास किया, लेकिन पाइप ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद चालक- परिचालक ने अपने उच्च अधिकारियों को फोन करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। कई देर बाद जब उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी तो वर्कशाप से नई बस भेजी गई। यात्रियों का कहना है कि आए दिन आधे रास्ते में बस खराब हो रही हैं। इसके बाद भी सरकार परिवहन निगम को नई बसें उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषेंद्र महर का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड परिवहन निगम बदहाल हो गया है। लंबे समय से सरकार से नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी बसें उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र नई बसें उपलब्ध नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट
बस का डीजल पाइप में खराबी आने के कारण दिक्कत हो गई थी। नई बस भेजकर यात्रियों को भेजा गया। नई बसें मिलने के बाद व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।