Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads damaged by disaster will be repaired with Rs 21.50 lakh in pithoragarh

21.50 लाख से सुधरेंगी आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कें: सफर होगा सुगम, डीडीहाट-मुनस्यारी के लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 10 Nov 2026 04:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

आपदा से क्षतिग्रस्त सीमांत जिले की 9 सड़कों (डीडीहाट व मुनस्यारी) के सुधारीकरण को मंजूरी मिली है। आपदा मद से 21.50 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे बड़ी आबादी को सुरक्षित और सुगम आवाजाही की राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Roads damaged by disaster will be repaired with Rs 21.50 lakh in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आखिरकार आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण की पहल हुई है। जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों पर सुधारीकरण कर आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनाई जाएगी। पहले चरण में नौ सड़कों के सुधारीकरण की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन

आपदाकाल में सीमांत जिले की सड़कों को खासा नुकसान पहुंचा था। 50 से अधिक सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गईं। अब भी इन क्षतिग्रस्त सड़कों पर जिले की बड़ी आबादी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर है। आपदाकाल बीतने के बाद इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए सिस्टम जागा है। डीडीहाट, मुनस्यारी की नौ क्षतिग्रस्त सुधारीकरण की स्वीकृति मिली है। आपदा मद से इन सड़कों का कायाकल्प होगा। इसमें 21.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों के सुधारीकरण से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। लोगों को खतरे के बीच आवाजाही नहीं करनी होगी और उनका सफर सुगम और सुरक्षित होगा।

विज्ञापन

 

बरा-कालाधार सड़क से होगी मलबे की सफाई
मुनस्यारी विकासखंड में बरा-कालाधार सड़क पर भूस्खलन होने से कुछ मकानों को खतरा पैदा हुआ है। वहीं सड़क पर जगह-जगह मलबा डंप होने से बमुश्किल वाहनों की आवाजाही हो रही है। राज्य योजना के तहत इस सड़क से मलबा हटाने के साथ ही खतरे में आए मकानों के आगे सुरक्षात्मक कार्य होगा। इसमें 8,00,000 रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनी बैंड-समकोट सड़क पर दौड़ेंगे वाहन
आपदाकाल में मुनस्यारी विकासखंड में गिनी बैंड-समकोट सड़क भूस्खलन होने से वॉशआउट हो गई थी। ऐसे में इस सड़क पर लंबे समय से वाहनों की आवाजाही ठप है। क्षेत्र के लोगों को पैदल सफर तो बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। अब पहाड़ काटकर नई सड़क का निर्माण होगा। ऐसे में इस पर फिर से वाहन दौड़ने की उम्मीद है। वहीं सड़क पर कलवर्ट और सुरक्षा दीवार का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 16,00,000 रुपये खर्च होंगे।

 

इन सड़कों का होगा सुधारीकरण

 

सड़क                 लागत

बेड़ीनाग-ओगला 12,00,000

बरा-धामीगांव 4,75,000

सेराघाट-टांगा-बिंदी 4,75,000

सेराघाट-लोदी 1,50,000

दराती-ढीलम 8,50,000

डीडीहाट-पमस्यारी 1,25,000

बांसबगड़-गूठी 5,00,000

दरकोट-ग्रिफ कैंप 1,25,000

बाथीगूंठ-सुंदरीनाग 6,50,000आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। इसका लाभ लोगों को मिलेगा और उनकी आवाजाही सुगम और सुरक्षित होगी। -अजय थपलियाल, ईई, लोनिवि, डीडीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed