फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads closed due to debris in Panar, hundreds of vehicles got stranded

पनार में मलबा आने से सड़क बंद, सैकड़ों वाहन फसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roads closed due to debris in Panar, hundreds of vehicles got stranded
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनार के पास सड़क में बृहस्पतिवार की देर रात मलबा आने के कारण सड़क बंद रही। सड़क बंद होने के कारण वाहनों के फंसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे सड़क खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

इन दिनों घाट-पनार-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए पुल का निर्माण चल रहा है। इस स्थान पर पहाड़ी काटकर सड़क बनाई जा रही है। निर्माण वाले स्थान पर देर रात मलबा आने के कारण हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग क्षेत्र से आने वाले दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहे। रात में निजी वाहनों से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे लोगों को सड़क बंद होने से भूखे-प्यासे रहकर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहे कोविड के सैंपल वाहन भी फंसे रहे। मशीनों से मलबा हटाने के बाद सुबह आठ बजे सड़क खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed