{"_id":"643051617f1deef9f003d266","slug":"road-widening-compensation-pithoragarh-news-c-8-1-105579-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सात सड़कों का काम पूरा, 10 हजार की आबादी को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सात सड़कों का काम पूरा, 10 हजार की आबादी को राहत
Fri, 07 Apr 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में पीएमजीएसवाई की सात सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि एक सड़क का काम बारिश के कारण अटका हुआ है। इन सड़कों का निर्माण होने से विण, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, कनालीछीना ब्लाॅक की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण के बाद लोगों के लिए आवाजाही आसान हो गई है।
पीएमजीएसवाई का चार ब्लॉकों में चल रहा सात सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 10 किमी बेड़ीनाग-गंगोलीहाट से कनारागूथ सड़क प्रथम चरण में 589.12 लाख की लागत से पूरी हो चुकी है जबकि सड़क का द्वितीय चरण में 372.38 लाख से निर्माण किया जा चुका है। निर्माण होने के बाद बेड़ीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को इससे लाभ मिलेगा। चार किमी जाखपंत- मनकोट से चौड़ी मोटर मार्ग प्रथम चरण में 232.07 लाख से पूरा हो चुका है जबकि द्वितीय चरण का काम 189.2 लाख की लागत से पूरा किया जा चुका है।
इसी तरह 3.08 किमी चंडाक- बांस-आंवलाघाट से तल्लीसार तक द्वितीय चरण में 111.79 लाख से पूरा हो गया है। इससे गोरंग देश की आबादी लाभांवित होगी। लोगों के लिए अब आंवलाघाट तक की यात्रा सुगम जा जाएगी। गुरना- बमनथल से रोड़ी मोटर मार्ग 11.60 किमी लंबा प्रथम चरण में 462.97 लाख से पूरा हो चुका है। डीडीहाट और कनालीछीना ब्लॉक को जोड़ने वाला 6.30 किमी ओगला-उरमा-बस्तड़ी मोटर मार्ग 525.64 से प्रथम और द्वितीय चरण में पूरा हो गया।
विज्ञापन
रई- मड़ मोटर मार्ग का काम नहीं हो सका पूरा
पिथौरागढ़। पीएमजीएसवाई का रई- मड़ मार्ग प्रथम और द्वितीय चरण में चल रहा है। द्वितीय चरण का काम बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया है। बीच-बीच में हो रही बारिश सड़क निर्माण में बाधा बन रही है। 14.85 किमी लंबी सड़क 1146.32 लाख की लागत से बनाई जा रही है। जिसे मार्च के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए था। पीएमजीएसवाई के ईई एसएम उपाध्याय ने बताया कि सात सड़कों का काम मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया गया था। निर्माण पूरा होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को आवाजाही में आसानी होगी। रई- मड़ सड़क के काम में दो माह और लग सकते हैं।