{"_id":"62ebf8fbbf105662b91f3e33","slug":"road-to-mla-chufal-s-village-closed-for-15-days-pithoragarh-news-hld471373886","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चुफाल के गांव की सड़क 15 दिनों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चुफाल के गांव की सड़क 15 दिनों से बंद
विज्ञापन
डीडीहाट क्षेत्र में बंद डीडीहाट-बांकू मोटर मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक एवं पूर्व काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल के गांव बांकू की सड़क पिछले 15 दिनों से बंद है। ग्रामीण मुश्किल हालात में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। जरूरी सामान गांव तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
18 से 20 जुलाई तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद से लोनिवि के अधीन आने वाली डीडीहाट दूनाकोट बांकू सड़क बंद हो गई थी। ग्रामीण सड़क खोलने की मांग को लेकर लोनिवि के कई चक्कर काट चुके हैं। किसी तरह की सुनवाई नहीं होने पर बांकू के युवा हरीश सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की है।
बांकू निवासी प्रहलाद चुफाल का कहना है कि 15 दिनों से बंद सड़क को खोलने में लोनिवि को मात्र चार से पांच घंटे लगते लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण बांकू की सड़क 15 दिनों से बंद है। स्कूल जाने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर टूटी सड़क से ही आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी महेश चुफाल ने कहा कि सड़क बंद होने से काफी मुश्किल हो रही है बावजूद इसके कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोनिवि के ईई जीएस थपलियाल ने बताया कि सड़क पर बोल्डर आने से मशीन उन्हें नहीं हटा पा रही है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर मलबा गिर रहा है जिससे यातायात बाधित हो रहा है। सड़क को शीघ्र ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
बांकू सड़क दो बार खुलवाई जा चुकी है लेकिन लगातार बारिश के चलते मलबा बार-बार सड़क पर गिर रहा है। पहाड़ से गिर रहे मलबे का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा। बारिश बंद होने के बाद क्षेत्र में एक जियोलॉजिकल टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा। सड़क की स्थिति की खबर विभाग से लगातार ली जा रही है। अधिकारियों को सड़क जल्द खोलने के लिए निर्देशित किया है। -बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट।