{"_id":"6a381f190346f853d20ecd6c","slug":"road-to-bhadelwara-hanuman-temple-in-poor-condition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-143279-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भदेलवाड़ा-हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भदेलवाड़ा-हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल
Sun, 21 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भदेलवाड़ा से हनुमान मंदिर को जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं लेकिन सड़क की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व सीवर लाइन की पाइप बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। तब से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के रपटने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में निशा देवी, लीला देवी, प्रिया देवी, सोनू कुमार, नरेश, रोहित समेत अन्य लोग शामिल हैं।