फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road opened in Banik after 14 days, vehicles ran at a gallop

Pithoragarh News: बनिक में 14 दिन बाद खुली सड़क, सरपट दौड़े वाहन

Tue, 30 Jul 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Road opened in Banik after 14 days, vehicles ran at a gallop
बनिक में सड़क खुलने के बाद आवाजाही करता वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बनिक में भारी भूस्खलन से बंद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे वहां फंसे वाहन मुनस्यारी पहुंच गए हैं। सड़क खुलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बनिक में भूस्खलन के चलते सड़क 14 दिन से बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई थी। चार दिन पहले सड़क छोटे वाहनों के लिए भी बाधित हो गई थी। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वाहन नहीं पहुंचने से हिमनगरी में कई वस्तुओं की किल्लत शुरू होने लग गई थी।
विज्ञापन

समस्या गहराती देख अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बीआरओ के अधिकारियों को मशीन और संसाधनों को बढ़ाकर शीघ्र सड़क पर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए थे। साथ ही शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चेतावनी के बाद मंगलवार को बीआरओ ने सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। सड़क खुलने से गैस, पेट्रोल, डीजल, राशन और अन्य जरूरी सामग्री के वाहन मुनस्यारी पहुंचने लगे हैं।

36 गांवों के लोगों का बोल्डर ने रोका रास्ता
बोल्डर गिरने से बंद है भट्टीगांव-आमथल सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
थल। भट्टीगांव से वाया दड़मोली आमथल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पिछले तीन दिनों से छुरमल थल के पास बोल्डर गिरने से बंद है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भट्टीगांव से लकड़ीगाड़ तक सड़क खराब है। जगह-जगह मलबा आने और कई जगह कलवर्ट क्षतिग्रस्त हैं। सड़क किनारे नाली नहीं है। डामर उखड़ गई है। लकड़ी गाड़ के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। 29 किमी लंबी इस सड़क का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पाया है।
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर पाठक ने बताया कि ग्रामीणों को जरूरी सामान के लिए थल बाजार पहुंचने के लिए 8 किमी की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है।
इस सड़क से गोल, लेजम, कौली, चामी, भानरकोट, कमद, आमथल, गडेरा, भुरोला, सुनेती, दड़मोली, अधौली, मड़, भट्टीगांव, चौंसाला, कोटगाड़ी सहित 36 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। संवाद

बाक्स
ग्रामीण क्षेत्र की 25 सड़कें बंद, आवाजाही प्रभावित
पिथौरागढ़। बारिश और मलबा आने से ग्रामीण क्षेत्रों की 25 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में तेजम में सर्वाधिक 90, थल में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed