फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road not reaching the village of the fighters

सेनानियों के गांव तक नहीं पहुंची सड़क

Sun, 28 Apr 2019 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 28 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Road not reaching the village of the fighters
सड़क को तरसता स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी का गांव सिमायल। - फोटो : पिथौरागढ़
 देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र के दो स्वाधीनता सेनानियों के गांव आजादी के 72 साल बाद भी यातायात सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। सड़क स्वीकृत है लेकिन निर्माण में आ रही बाधा को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिमायल निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. दीवान सिंह दशौनी और सिमायल से ही सटे गांव सेला (भूल की अध्याली) गांव के सेनानी स्व. चंचल सिंह रावल के गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। वर्ष 2012-13 में पाताल भुवनेश्वर से सिमायल, भूल की अध्याली के लिए 15.5 किमी सड़क मंजूर की गई, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। इलाके के लिए दो और सड़कें मंजूर हैं, उनके निर्माण की भी कभी सुध नहीं ली गई। सड़क निर्माण की मांग को लेकर इलाके के लोग लगातार मांग कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा एक संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन


कभी सिमायल गांव में 70 परिवार निवास करते थे। अब 45 परिवार ही रह गए हैं। सेला गांव से भी तमाम लोग पलायन कर रहे हैं। सेनानी दीवान सिंह दशौनी के पुत्र उमेद सिंह दशौनी, सेनानी चंचल सिंह रावल के पुत्र राजपाल सिंह रावल, पौत्र पवन रावल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल कहते हैं कि बार-बार मांग के बावजूद केवल कोरे आश्वसन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या के प्रति न तो अफसर गंभीर हैं और न ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed