{"_id":"5fb3f6ff8ebc3e9be6020dba","slug":"road-construction-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4042762126","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.46 करोड़ से स्पेशल एसिस्टेंट प्रोग्राम के तहत सुधरेगी सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.46 करोड़ से स्पेशल एसिस्टेंट प्रोग्राम के तहत सुधरेगी सड़कों की हालत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोनिवि विशेष सहायता कार्यक्रम (एसएपी) के तहत बदहाल हो चुकी सड़कों की स्थिति को सुधारेगी। प्रोग्राम के तहत जिला मुख्यालय की आंतरिक सड़कों के साथ ही कनालीछीना, देवलथल, अस्कोट, वड्डा, झूलाघाट की सड़कों का भी सुधार किया जाएगा। 9.46 करोड़ से कई जगह क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारा जाएगा।
जिला मुख्यालय की सड़कों के गड्ढों से अब लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। पिथौरागढ़ नगर में 12 किमी में कई जगह क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। एसएपी के तहत 4.82लाख की लागत से डिग्री कॉलेज से अपटेक, अपटेक से घंटाकरण, नगरपालिका से लाशघर, टकाना, कुमौड़ से जाखनी, सिल्थाम से महिला अस्पताल, सिल्थाम से भाटकोट, चिकित्सालय, केएमओ स्टेशन से टनकपुर स्टैंड तक कई जगह खराब सड़कों का सुधारीकरण का कार्य होगा। 4.64 करोड़ की लागत से 20 किमी से अधिक लंबी एपीएस तिराहे से नैनीसैनी हवाई पट्टी, कनालीछीना-देवलथल, वड्डा-झूलाघाट और अस्कोट की कुछ सड़कों में सतह सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। सतह सुधारीकरण का कार्य मार्च तक पूरा किया जाना है। इस कार्य के टेंडर भी हो चुके हैं।
एसएपी के तहत पिथौरागढ़ की आंतरिक, कनालीछीना, देवलथल, वड्डा, झूलाघाट की सड़कों के सतह सुधारीकरण कार्य 9.46 करोड़ की लागत से होना है। कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो गए हैं। कार्य मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- दिनेश जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि, पिथौरागढ़।