{"_id":"621e6617350559597a26431e","slug":"road-construction-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4551662126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-मिलम सड़क के निर्माण कार्य में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-मिलम सड़क के निर्माण कार्य में आई तेजी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसेनी एयरपोर्ट में मशीनों को खोलकर चिनूक हेलिकाप्टर के माध्यम से मुनस्यारी-मिलम स?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। बीआरओ ने वर्ष 2008 में सड़क का निर्माण शुरू किया था। करीब 65 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 2012 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन विषम भौगोलिक स्थिति के कारण निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है। मौसम के साफ होने के बाद पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से मशीनें चिनूक हेलिकाप्टर के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं।
मुनस्यारी के धापा बैंड से चीन सीमा से लगे मिलम के लिए करीब 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीआरओ मिलम से घोड़ा लोटन तक सड़क काटने का कार्य कर रही है। चीन सीमा से मुनस्यारी की ओर करीब 28 किमी सड़क काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बीआरओ धापा से बोगड्यार सड़क काट रही है। एबीसीआई कंपनी धापा बैंड से रेलगाड़ी तक 28 किमी सड़क का कटान कर चुकी है। अब 16 किमी सड़क का कटान शेष है।
मौसम साफ होने के बाद बीआरओ ने सड़क निर्माण के कार्य में तेजी शुरू कर दी है। भारतीय वायु सेना के मालवाहन हेलिकाप्टर चिनूक से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से मशीनें और अन्य उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। इसके अलावा एमआई17 हेलिकाप्टर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों और बीआरओ के अधिकारी कर्मचारियों को मदद पहुंचाई जा रही है।