फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road connecting village to Nepal border

सड़क सुविधा से दूर नेपाल सीमा से लगे गांव

Sun, 04 Nov 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Road connecting village to Nepal border
मूनाकोट विकास खंड में क्वीतड़-जमतड़ी सड़क बदहाल स्थिति में - फोटो : अमर उजाला

मूनाकोट विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे गांवों के ग्रामीण अब भी सड़क सुविधा से दूर हैं। ग्रामीणों को करीब सात किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे और गर्भवती महिलाओं को डोली पर बमुश्किल सड़क तक पहुंचाते हैं। खुद की उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


क्वीतड़-जमतड़ी सड़क का निर्माण वर्ष 2012-13 में हुआ। इस सड़क को हल्दू तक बनाया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बन नहीं पाई। वड्डा से क्वीतड़ तक सड़क पर डामरीकरण हुआ है, लेकिन इससे आगे पांच किमी तक यह कच्ची है। सड़क की चौड़ाई काफी कम होने से हादसों का अंदेशा रहता है। हल्दू तक सड़क नहीं बनने से नेपाल सीमा से लगे जमतड़ी, मझेड़ा, हल्दू और भौंरा के ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। हल्दू, भौंरा से आने वाले ग्रामीणों को सात किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर जमतड़ी तक आना पड़ता है। करीब ढाई हजार की आबादी में कभी किसी के बीमार होने और गर्भवती महिलाओं को सड़क तक लाने में ग्रामीणों के पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के मनोज चंद, नरी सौन, वजीर सिंह, गोविंद सौन, केशर सौन ने बताया कि क्वीतड़-जमतड़ी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। कई बार समाधान पोर्टल और डीएम के जनता दरबार में भी समस्या को रखा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनसी जोशी ने बताया कि क्वीतड़-जमतड़ी सड़क पर समय-समय पर गड्ढों को भरने का कार्य किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed