{"_id":"643053e71fdbfc33c601f004","slug":"road-closed-for-four-years-opened-pithoragarh-news-c-8-1-105583-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रधान ने अपने संसाधनों से खोली चार से बंद पड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रधान ने अपने संसाधनों से खोली चार से बंद पड़ी सड़क
Fri, 07 Apr 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
नाचनी के भैंसखाल में बंद ग्रामीण सड़क खोलती जेसीबी। संवाद
- फोटो : नाचनी के भैंसखाल में बंद ग्रामीण सड़क खोलती जेसीबी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। आपदा के चलते पिछले चार वर्ष से बंद मेरा गांव मेरी सड़क योजना को खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई। इस संबंध में पंचायत में भी प्रस्ताव पास कर प्रशासन और संबंधित विभाग को भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार प्रधान ने अपने संसाधनों से बंद पड़ी सड़क को खुलवाया।
भैंसखाल गांव के प्रधान राजेश पांगती ने बताया कि वर्ष 2015 में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत रसियाबगड़ से आमधार तक एक किमी सड़क का निर्माण किया गया था। जुलाई 2019 की आपदा में 200 मीटर सड़क भारी बोल्डर और मलबे से पट गई। तब से कई बार ग्रामीणों ने सड़क को खुलवाने की गुहार लगाई लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।
ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या को देखते हुए बोरागांव के प्रधान देवा धर्मशक्तू ने शासन-प्रशासन को आइना दिखाते हुए अपने संसाधनों से सड़क को खुलवाने की पहल की। जेसीबी के जरिये बड़े बोल्डर और भारी मलबे को हटा कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़क खुलने से आमधार, खसियाधार और बारातोली गांव के ग्रामीण खुश हैं। गांव में शीघ्र ही दो शादियां भी होने वाली हैं। शादी वाले परिवारों की नीमा देवी और चंद्रकला और अन्य ग्रामीणों ने प्रधान देवा का आभार जताया है।