{"_id":"5d5ecf008ebc3e6c9a615999","slug":"rkha-samet-paanch-sadakon-band-pithoragarh-news-hld35382522","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसा-सिर्खा समेत पांच सड़कों में यातायात संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसा-सिर्खा समेत पांच सड़कों में यातायात संचालन ठप
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को सोसा-सिर्खा समेत पांच सड़कों पर यातायात ठप रहा। सोसा-सिर्खा सड़क 14 अगस्त से बंद है। पौड़ी-घटकुना सड़क 17 अगस्त से तो गंगोलीहाट की धराड़ी-चौरपाल सड़क 21 अगस्त से बंद है। मकड़ाऊं में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क बंद होने से लोगों को लोहाघाट के बाराकोट अथवा थल होते हुए अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए जाना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोसा-सिर्खा सड़क बृहस्पतिवार को भी नहीं खुली। इस सड़क के 5 सितंबर को खुलने की बात कही जा रही है। सिर्खा सड़क कई स्थान पर बह गई है। तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क बृहस्पतिवार शाम 4.45 बजे मलबा आने से बंद हो गई थी। इस सड़क पर देर शाम तक यातायात बहाल नहीं हुआ था। 17 अगस्त से बंद पौड़ी-घटकुना सड़क शुक्रवार को खुलने की बात कही जा रही है। मदकोट-बसंतकोट सड़क मलबा गिरने से सुबह 8.10 बजे बंद हो गई थी।
देर शाम तक सड़क में यातायात बहाल नहीं हुआ था। गंगोलीहाट की धराड़ी-चौरपाल सड़क 21 अगस्त से मलबा आने से बंद है। सड़क के शुक्रवार दोपहर में खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाली पिथौरागढ़-अल्मोड़ा सड़क के बृहस्पतिवार को भी न खुलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग लोहाघाट, थल होते हुए अल्मोड़ा, हल्द्वानी जा रहे हैं। इसमें 50 से 70 किमी का अतिरिक्त फेरा पड़ रहा है।