फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rivers overflowed, 47 roads of Champawat-Pithoragarh district closed

Pithoragarh News: नदियां उफनाईँ, चंपावत-पिथौरागढ़ जिले की 47 सड़कें बंद

Thu, 18 Jul 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rivers overflowed, 47 roads of Champawat-Pithoragarh district closed
थल-मुनस्यारी मार्ग के बनिक में गिरा मलबा। स्रोत: ग्रामीण
बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की 47 सड़कें बंद हो गईं। एनएच नौ घंटे बाद खुल पाया। नदियां उफान पर हैं। कई पुल और पुलिया टूटने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। बिजली और पेयजल लाइनों के टूटने से संकट पैदा हो गया है। मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। सड़कों पर मलबा आने से यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतें हुईं। आपदा प्रभावितों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। दोनों जिलों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गांवों में खाद्यान्न, सब्जी, गैस आदि की किल्लत होने लगी है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने और नदी किनारे रहने वालों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।
विज्ञापन

-तालेश्वर मंदिर परिसर में घुसा काली नदी का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर पहुंच गईं हैं। काली नदी का जल स्तर बढ़ने से झूलाघाट के तालेश्वर मंदिर परिसर में मलबा भर गया है। प्रशासन ने नदी तट पर रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। भूस्खलन और मलबा गिरने से सीमा एवं ग्रामीण क्षेत्र की 32 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई भारी बारिश के चलते काली नदी और गोरी नदी का जल स्तर बढ़ गया। काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर से 889.80, गोरी नदी 606.80 मीटर से 606.90 मीटर पर बह रही है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने एसडीएम धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, पिथौरागढ़ समेत एसएसबी और संबंधित अधिकारियों को नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आबादी, घरों को खतरे की संभावना होती है तो उन्हें सुरक्षित ऊपरी क्षेत्रों में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मुनस्यारी के तोमिक में नारायण राम का मकान खतरे की जद में आ गया है। ऊपरी क्षेत्र में भूस्खलन से झापुली तोक भी खतरे की जद में आ गया है। निर्तोली में गंगनाथ मंदिर धर्मशाला भवन, बोना में त्रिलोक राम के आवासीय मकान को भी खतरा बना हुआ है। गोल्फा में जय सिंह, हरीश सिंह, खुशाल सिंह का आवासीय मकान खतरे की जद में हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
मुनस्यारी मार्ग में एक डंपर कैंठी बैंड के पास मलबे में फंस कर लटक गया। सेविला पंचायत भवन की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत पोल भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। बनिक में सड़क बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-------------------------
झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी कर रही कटाव

झूलाघाट। बलतड़ी मार्ग पर पानी के कटाव से रोड काली नदी में समाने लगी है। सप्तड़ी एसएसबी कैंप से आगे भी कटाव हो रहा है। इससे वाहनों के आवागमन के साथ पैदल चलने के लिए भी मार्ग पर्याप्त नहीं बचा है। समाजसेवी रमेश रोड़ियाल ने बताया कि पूर्व में भी पहाड़ी से भूस्खलन की वजह से आवागमन बंद था। अब काली नदी का जलस्तर बढ़ने से रोड ही बह गई है। संवाद
--------------------------
मंदाकिनी से बना खतरा
बंगापानी। क्षेत्र में गोरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में हैं। मदकोट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इससे देवीबगड़ के निवासियों को खतरा बना हुआ है। सुरक्षा दीवार टूटने से भौंराबगड़ और देवीबगड़ के लिए खतरा हो गया है। संवाद
----------------------------

रौद्र रूप में बही रामगंगा
थल। रामगंगा का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। बरड़ नदी वाला छोर, पुल चौराहा के दायीं ओर एवं तल्ली धारे की ओर बने तटबंध पानी में डूबे रहे। नदी के किनारे बनी वेल फिल्ट्रेशन टंकी का कुछ हिस्सा पानी से भर गया। बिजली का तार भी टूट कर नदी के बीच झूल गया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पंद्रह फुट ऊपर चला गया था। लगभग दस बजे के बाद जल स्तर कम होना शुरू हुआ।
नौलड़ा-खतेड़ा सड़क चार दिन से बंद
नाचनी। मलबा आने से नौलड़ा-नापड़-खतेड़ा सड़क कई जगहों पर चार दिनों से बंद है। ग्रामीण विभाग और प्रशासन से सड़क खोलने की गुहार लगा रहे हैं। नाचनी भैंसकोट सड़क भी घोरगाडी के पास कलमठ टूटने से बाधित है। इससे क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों की दो हजार की जनता परेशान है। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती में प्रतिदिन शाम को बंद हो रही है। लोनिवि सुबह आठ बजे तक सड़क को यातायात के लिए खोल लेता है। संवाद
------------------------

मकानों पर गिरी दीवार
धारचूला। मल्ला खुमती में मोहनी देवी पत्नी स्व. कल्याण सिंह बिष्ट एवं मोहन सिंह के मकानों में पीछे से दीवार गिर गई। इससे मकानों को खतरा हो गया है। दोनों ने तहसील प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। संवाद
--------------------
पुल बहने से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
धारचूला। बुंगबुंग में लकड़ी का अस्थायी पुल बहने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, योगेश भंडारी, भूप सिंह ने ठुलीगाड़ में बना 45 फुट लंबा पैदल पुल बहने की सूचना प्रधान बबीता बुदियाल को दी। उन्होंने तहसील प्रशासन को सूचना दी है। कहा कि पुल बहने और जल स्तर बढ़ने से 18 बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। संवाद
------------------------ कहां कितनी बारिश
तेजम 110 मिमी
धारचूला 93.20 मिमी
मुनस्यारी 86.60 मिमी
बंगापानी 80 मिमी
डीडीहाट 37.80 मिमी
थल 16.30 मिमी
कनालीछीना 7 मिमी
---------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed