{"_id":"6499da5a38d71bf86b0963a4","slug":"risk-of-slip-disc-due-to-back-pain-in-old-age-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1104-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बढ़ती उम्र में कमर दर्द से स्लिप डिस्क के खतरे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बढ़ती उम्र में कमर दर्द से स्लिप डिस्क के खतरे की आशंका
Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले 100 लोगों में से 70 लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है तो वैसे-वैसे शरीर के जोड़ों, घुटनों और कमर में दर्द होना आम हो जाता है। बढ़ती उम्र में नियमित संतुलित और पोषणयुक्त आहार लेने से इन तकलीफों से बचा जा सकता है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चनकन्याल ने बताया कि बढ़ती उम्र में घुटनों में होने वाले दर्द का प्रमुख कारण गठिया है। बढ़ती उम्र के साथ जोड़ की हड्डियों के बीच की कार्टिलेज घिसने लगती है। शरीर में कम कैल्शियम होने, यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने से भी घुटनों में दर्द रहता है। ऐसे में शुरू से ही घुटनों में स्ट्रेस देने वाली जीवनचर्या, घुटने मोड़ कर पालथी मार कर बैठने, घुटनों पर अधिक वजन देने से बचना होता है। कमर दर्द के कारण अक्सर डिस्क से नसें दब जाती हैं। आगे झुक कर काम करना और भारी वजन उठाने से यह समस्या बढ़ती है। संवाद