फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rising water level of Kali river is pointing towards danger

काली नदी का बढ़ता जल स्तर खतरे की ओर कर रहा इशारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rising water level of Kali river is pointing towards danger
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद काली नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे लोग बेहद चिंतित हैं। तीन दिन पूर्व तक धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। दोनों घाटियों में लगातार चार दिनों तक दो से चार फीट तक हिमपात हुआ।
विज्ञापन

मौसम सामान्य होने पर तपिश बढ़ते ही बर्फ पिघलने लगी है। इससे काली नदी का जलस्तर भी उफान मारने लगा है। काली नदी का जलस्तर 887 मीटर पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान 890 मीटर पर है। जबकि नदी का चेतावनी स्तर 889 है। काली का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी क्षेत्र में लोग सतर्कता बरतने लगे हैं। स्थानीय निवासी हरीश धामी ने बताया कि बेमौसम बर्फबारी के बाद काली नदी का बढ़ा जलस्तर लोगों को आपदा काल से पहले ही चेतावनी देने लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed