फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rishendra became the National Secretary of Youth Congress for the second time

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के ऋषेंद्र दूसरी बार बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

Wed, 30 Jul 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rishendra became the National Secretary of Youth Congress for the second time
ऋषेंद्र महर। संवाद 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के ऋषेंद्र महर पर कांग्रेस ने फिर से भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें दोबारा युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उन्हें यह दायित्व मिलने से जिले सहित पूरे प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

ऋषेंद्र महर ने लक्ष्मण सिंह महाविद्यालय से राजनीति की शुरुआत की। वह यहां कोषाध्यक्ष पद का चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद उन्हें एनएसयूआई का महाविद्यालय अध्यक्ष और फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया। वह युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन पर भरोसा जताते हुए युवा कांग्रेस ने उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी इसे उन्होंने बखूबी निभाया। इसी का इनाम उन्हें फिर से मिला है। उनकी लगातार दूसरी बार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद पर ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन

इस पद पर रहते हुए उन्होंने हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब में प्रभारी और सहप्रभारी का दायित्व संभाला। वर्तमान में वह पंजाब के प्रदेश प्रभारी हैं। उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी मिलने पर विधायक मयूख महर, भुवन पांडे, मोनिका महर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, नीमा वल्दिया, संतोष गोस्वामी, विनोद कार्की, परनीत महर, गंगा दत्त कापड़ी, नरेंद्र सौन, राकेश सौन सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed