फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raksha bandhan 2020 : rakhi with aipan design will decorated on the wrists of soldiers posted on border

रक्षाबंधन 2020 : सीमाओं पर तैनात जवानों की कलाइयों पर इस बार सजेंगी ऐंपण वाली राखियां

Mon, 06 Jul 2020 12:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 : rakhi with aipan design will decorated on the wrists of soldiers posted on border
पिथौरागढ़ में राखी बनाते घनश्याम ओली सोसायटी के बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

बच्चों की बनाई 15 हजार से अधिक राखियां सीमाओं पर तैनात जवानों को भेजी जाएंगी। इस बार राखियों में पहाड़ की संस्कृति और कला ऐंपण आकर्षण का केंद्र होंगे। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने राखियां बनानी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


सोसायटी के बच्चे पिछले पांच साल से राखियां बना रहे हैं। इस साल भी संस्था की ओर से धान, रिंगाल, जूट के धागे और चीड़ के स्यूंते से राखियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रक्षा धागे ओर रुद्राक्ष से बनी राखी भी बनाई जा रही हैं, जो खासी आकर्षक हैं। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया इस साल राखियों में ऐंपण का प्रयोग भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या रस्तोगी ऐंपण को रक्षा धागे में पिरोना और पूजा भट्ट पेपर आर्ट के साथ ही मोतियों की बनी राखियों को बनाना सिखा रही हैं।

पीएम मोदी, सीडीएस रावत और अमिताभ कर चुके प्रशंसा

हर साल की तरह इस साल भी सेना के जवानों को राखियां भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया बच्चे 15 हजार से अधिक जवानों के लिए राखियां भजेंगे।

उन्होंने बताया कि अर्निंग विद लर्निंग का यह कांसेप्ट बच्चों में कौशल विकास और हुनर को बढ़ाता है। उन्होंने बच्चों के हाथों की बनी राखियों को खरीदकर निर्धन और बेसहारा बच्चों का मनोबल बढ़ाने का अनुरोध भी लोगों से किया है।

घनश्याम ओली सोसायटी के बच्चे पिछले पांच सालों से अपने हाथों से राखियां बनाकर सेना के जवानों को भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीडीएस जनरल विपिन रावत और वॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बच्चों के हाथों की बनी राखियों की प्रशंसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed