{"_id":"6c524a28053015c1ff1361c8bd16735c","slug":"restaurant-indira-amma-began-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में इंदिरा अम्मा भोजनालय शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में इंदिरा अम्मा भोजनालय शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार की इंदिरा अम्मा भोजनालय योजना का जिले में शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 98वें जन्मदिन पर योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस भोजनालय में लोगों को 25 रुपये में भोजन कराया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए दस रुपये अनुदान देगी। भोजनालय में पहाड़ के उत्पाद भट, मडुवा, गहत, भंगिरा, अलसी से भोजन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक मयूख महर ने इतने सस्ते में भोजन मिलने से सभी लोग खुश होंगे। गरीब लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि नगर के मध्य में स्थित इस भोजनालय से तमाम लोगों को राहत मिलेगी। भोजनालय का संचालन करने के लिए नगरपालिका, विद्युत विभाग, जल संस्थान, खाद्य विभाग, स्टेट बैंक ने सहयोग दिया है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। देवतचौड़ा महिला समूह इसका संचालन कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने योजना को गरीबों के लिए बेहतर बताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रभारी डीएम प्रशांत आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, एसडीएम अनुराग आर्य आदि थे। संचालन डीआरडीए के पीडी नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन