{"_id":"592713114f1c1be45b53732e","slug":"resolve-to-save-water-on-water-accumulation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचय दिवस पर पानी बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचय दिवस पर पानी बचाने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Thu, 25 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जल संरक्षण की शपथ लेते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की ओर से घोषित जल संचय दिवस पर जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने पानी बचाने का संकल्प लिया। रैली निकालकर लोगों को पानी के संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि ललित पंत ने कहा कि अभियान के दौरान जो भी काम किए जाएं, वह धरातल पर उतरने चाहिए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि एक माह तक पानी के संरक्षण के लिए पूरे जिले में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, काशी सिंह ऐरी ने पानी के संरक्षण के लिए जनसहभागिता की जरूरत बताई। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत जल संरक्षण के लिए 413 काम शुरू कर दिए गए हैं। इनमें 333 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, महिमन कन्याल, कुंदन टोलिया, रवींद्र बिष्ट, चंद्रशेखर कापड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया।
विज्ञापन
डीडीहाट में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के बच्चों ने जल चेतना रैली निकालकर लोगों से पानी बचाने की अपील की। विकासखंड कार्यालय और ब्लॉक संसाधन केंद्र की ओर से रैली निकाली गई। रैली को खंड विकास अधिकारी एसएस दरियाल ने हरी झंडी दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी काशी राम ने जल के महत्व और लगातार कम हो रहे पीने के पानी से भविष्य में होने वाली परेशानियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक महिमन सिंह खड़ायत, राजेंद्र सिंह साही, त्रिलोक सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन