{"_id":"67dafc492d01a0f77a0e7319","slug":"residential-houses-and-five-cow-sheds-burnt-due-to-short-circuit-in-sirkha-village-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-125366-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सिर्खा गांव में शाॅर्टसर्किट से आवासीय मकान और पांच गोशालाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सिर्खा गांव में शाॅर्टसर्किट से आवासीय मकान और पांच गोशालाएं जलीं
Wed, 19 Mar 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के सिर्खा गांव में आग से धू -धू कर जलता मकान। स्रोत : ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला मुख्यालय से 55 किमी दूर सिर्खा गांव के एक आवासीय भवन में शाॅर्टसर्किट के कारण भीषण आग लग गई। तेजी से फैलते हुए आग ने नजदीक में बनीं पांच गोशालाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राम प्रशासक जसपाल सिंह पायर ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि बुधवार को शाम करीब तीन बजे शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई जो तेजी से फैलती चली गई और पांच गोशालाएं भी इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने का ग्रामीणों ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
अग्निकांड में मोहन सिंह का पुश्तैनी आवासीय भवन जबकि पातीं देवी, सत्यवान सिंह, मंगल सिंह, धाना देवी और उपर सिंह की गोशालाएं जली हैं। सिरखा निवासी डॉ. किशोर सिर्खाल ने बताया कि क्षेत्र में यदि एक खाली खेत नहीं होता तो बड़ी घटना घट सकती थी और पूरे गांव के आग की चपेट में आने की संभावना थी। संवाद