फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Report filed against murder accused, sent to judicial custody

हत्या के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Report filed against murder accused, sent to judicial custody
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के घोरपट्टा गांव में दुकानदार को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतरने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी ने मूंगफली खरीदने के बाद शेष रुपये वापस नहीं देने पर जान लेने की बात कबूली है।
विज्ञापन

ननपापो गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (50) पुत्र धनराज सिंह शनिवार को डीडीहाट से पांच किमी दूर घोरपट्टा में अपनी परचून की दुकान पर थे। उनकी पत्नी कलावती देवी भी वहां मौजूद थी। सुबह 7:30 बजे अटल गांव निवासी सोबन राम दुकान में आया जहां लेनदेन के विवाद में उसने प्रह्लाद को लाठी से पीटकर मार डाला। उसने प्रह्लाद सिंह की पत्नी कलावती देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राजस्व उप निरीक्षक राहुल परिहार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा-302 और 323 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सोबन राम ने बताया कि उसने प्रह्लाद सिंह को 50 रुपये देकर 20 रुपये की मूंगफली ली थी। दुकान में भीड़ थी जिस पर वह शेष बचे रुपये लिए बिना वहां से चला गया। कुछ देर बाद भीड़ कम होने पर वह बचे हुए 30 रुपये लेने आया तो दुकानदार प्रह्लाद ने देने से मना कर दिया। इस पर उसने वहां पड़ी लाठी से दुकानदार पर हमला कर दिया। दुकानदार की घायल पत्नी कलावती देवी के स्वास्थ्य में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed