फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Repair of swing not been done for 24 years

24 साल से नहीं हुई झूलापुल की मरम्मत

Fri, 28 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 28 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Repair of swing not been done for 24 years
जर्जर हालत में पहुंचा केदारेश्वर का झूलापुल - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा पर केदारेश्वर के पास बनाए गए झूलापुल की 24 साल से मरम्मत नहीं हुई है। पुल पर लगाया गया डामर उखड़ चुका है। उसमें बिछाई गई टिन की चादरें गल चुकी हैं। लोगों ने खुद ही पुल पर पड़े छेदों को भरने के लिए पत्थर और लकड़ी डाल रखी है। लोग जानजोखिम में डालकर इस पुल से सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों को सुविधा देने के लिए 1984 में इस झूलापुल का निर्माण किया गया था। पुल से अंगड़ियागाड़ा, पिल्खी, नैनी, रोटन, मुसगांव, बैगनियागाड़ा, जालड़ी, सिगोली, पनोली, रैतोली, भुवनेश्वर, चौड़मन्या के लोग आवाजाही करते हैं। नदी को पार करने के लिए नजदीक में कोई दूसरा पुल न होने के कारण लोगों को इसी से सफर करना पड़ता है। पुल से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि ने 1993 में एक बार झूलापुल की मरम्मत की थी। उसके बाद पुल की ओर ध्यान देना छोड़ दिया। लोनिवि के बेड़ीनाग डिवीजन को कई बार लोगों ने पत्र देकर पुल की दशा बता दी है। अब वह जिलाधिकारी सी रविशंकर के सामने इस पुल की समस्या को रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल से बच्चों को भेजना खतरनाक
स्थानीय निवासी नीमा खनका का कहना है कि जर्जर हो चुके झूलापुल से बच्चों को भेजना खतरनाक है। अब बच्चों को पुल पार कराने के लिए खुद भी आना पड़ता है। वह कहती हैं कि यह कैसा विकास है कि पुल पर चलने में लोगों की रूह कांपने लग जाए।


नेताओं को ऐसे मामलों में ध्यान देना चाहिए
स्थानीय निवासी कविता भट्ट का कहना है कि चुनाव के समय वोट के लिए दर-दर घूमने वाले नेताओं को खुद ही ऐसी समस्या का संज्ञान लेना चाहिए। वह कहती हैं कि यह समस्याएं इतनी जटिल भी नहीं हैं कि समाधान न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed