{"_id":"5bfad2bcbdec22415b095e62","slug":"remembered-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कापड़ी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कापड़ी को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते पालिकाध्यक्ष और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा की देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले जिला मुख्यालय के दौला गांव के जांबाज शहीद हरीश चंद्र कापड़ी (सेना मेडल) को शहादत दिवस पर लोगों ने याद किया।
विज्ञापन
लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित शहीद कापड़ी के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीर जांबाज कापड़ी का जन्म 10 जुलाई 1979 को दौला ग्राम के परमानंद कापड़ी, गोविंदी देवी के घर में हुआ। 6 जुलाई 2000 को हरीश चंद्र तीन कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए। सेना में भर्ती होने के बाद उनका विवाह कंचन कापड़ी से हुआ था। 25 नवंबर 2003 को कश्मीर के राजोरी जिले के कलवन गांव में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हरीश ने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और फिर वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी वीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शहीद कापड़ी को वीरता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान दौला की नवनिर्वाचित सभासद भावना नगरकोटी, पूर्व प्रधान भूपेश नगरकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, दीपक लुंठी, योगेश नगरकोटी, गंगा दत्त कापड़ी, विनोद भट्ट, हरीश नगरकोटी, चंद्रशेखर कसन्याल आदि थे।
विज्ञापन