{"_id":"58cec1854f1c1be4431a1a82","slug":"remember-the-martyrs-of-skiing-during-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान शहीदों को याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में शहीदों को याद करते स्कीइंग प्रशिक्षणार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा यहां संचालित किए जा रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण में शामिल छात्राओं ने रविवार को शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि शहीदों को याद करने से नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर देश की रक्षा में क्षेत्र के कई जवानों ने शहादत दी। नई पीढ़ी को शहीदों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
रविवार को भी बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण जारी रहा। इसमें धारचूला और मुनस्यारी की 15 छात्राएं भाग ले रही हैं। छात्राओं को सुबह योगाभ्यास कराया जाता है। दिन में स्कीइंग प्रशिक्षण के साथ सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। हिमालय बचाओ अभियान के लिए छात्राओं से संकल्प पत्र भराए गए हैं। बेटुलीधार में अभी पर्याप्त बर्फ है। उसमें स्कीइंग करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। प्रशिक्षण का समापन सोमवार को होगा। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन