फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remember the father Gandhai and scribes

याद किए गए बापू गांध्ाी और शास्त्री

Fri, 02 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Remember the father Gandhai and scribes

गांधी जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। गांधी जयंती पर सुबह 7.45 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में डीएम सुशील कुमार ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुबह नौ बजे गांधी चौक में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। डीएम, एसपी रोशन लाल शर्मा, सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के लोगों, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गांधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण किया। जूनियर हाईस्कूल मंडप, बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट, सुरीला सांस्कृतिक समिति के दल ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। उद्योग विभाग ने कताई, बुनाई कार्यक्रम का आयोजन किया, प्रतिभागियों को सम्मानित किया। डीएम ने महिला निराश्रित केंद्र में फल बांटे। चंडाक के दूरदर्शन केंद्र स्थित सरकारी भूमि में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन

विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कर्नल एसपी गुलेरिया, तिलक जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, मुकेश बाल्मीकि, बहादुर सिंह, नैन सिंह बोहरा, नरेंद्र सौन आदि ने कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। नारायण स्वामी विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में गांधी जयंती के कार्यक्रम हुए, सफाई अभियान चलाया गया। कमांडर वर्क्स इंजीनियर हिल्स के कमांडर आरके गोयल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगोलीहाट तहसील में एसडीएम प्रमोद कुमार, क्षेत्र प्रमुख गंगा बिष्ट, बीडीओ संतोश कुमार पंत, राजीव नवोदय में प्राचार्य डा. केएस रावत, बीआरसी में खंड शिक्षाधिकारी योगेश रावत, नगर पंचायत में विमल रावल ने ध्वज फहराया। डीडीहाट में स्वाधीनता सेनानी देव सिंह डसीला को सम्मानित किया गया। एसडीएम जयभारत सिंह ने उनको शाल ओढ़ाया। धारचूला में नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथी खैर, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम हुए। अस्कोट के सरकारी कार्यालयों, केबीएस पाल मेमोरियल, चिल्ड्रन पैराडाइज, कन्या जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम हुए। प्राथमिक पाठशाला कनालीछीना में शिक्षिका बसंती भंडारी और मोहनी गिरी ने 19 विद्यार्थियों को स्वेटर बांटी। थल में गायत्री प्रज्ञापीठ के मुकेश मधुरम के नेतृत्व में रैली निकाली गई, बाजार और शिव मंदिर की सफाई की गई। नाचनी के स्कूलों, थाना कार्यालय, बांसबगड़ के शिशु मंदिर में जयंती के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed