{"_id":"5ee4820f8ebc3e43351ce7dc","slug":"relief-road-from-sangta-to-bhilaut-gets-approval90","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सांगटा से भिंलौत तक की सड़क को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सांगटा से भिंलौत तक की सड़क को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। देवदार और भेंलौत के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक ने सात किलोमीटर लंबी इस सड़क को स्वीकृति देते हुए बजट का आवंटन भी कर दिया है। सड़क की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गुरना से बमंथल, भेंलौत के लिए 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन भेंलौत से देवदार , सांगटा तक सड़क नहीं होने से जनता निराश थी। अब वन विभाग से सड़क निर्माण होने से पूरा क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। अब वन विभाग क्षेत्र में सड़क का निर्माण कर लोगों को सड़क का लाभ देने जा रहा है। सड़क की सौगात मिलने पर क्षेत्र की ओर से जिप उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ग्राम प्रधान तोली भेंलौत भुवनेश्वरी चंद, प्रधान कांटे प्रियंका पांडेय ने विधायक चन्द्रा पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत का आभार जताया है। विधायक चन्द्रा पंत का कहना है कि इस इलाके के लोगों की ये वर्षो पुरानी मांग रही है जिसको लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत फिर बाद में उनके अधूरे काम को उनके द्वारा आगे बढ़ाया गया इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को सड़क के रूप में ये सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: उप चुनाव में किया था मतदान का बहिष्कार : पिथौरागढ़। साल 2019 में पिथौरागढ़ विधान सभा उपचुनाव में देवदार गाँव के लोगों ने सड़क नही तो वोट नहैं के नारे के साथ मतदान का बहिष्कार किया था। तब चन्द्रा पन्त ने लोगों से इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ने का भरोसा दिलाया था जो अब पूरा होने जा रहा है।
---:: सड़क की सौगात::: क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर लोगो को सड़क की सौगात देने के लिए वन मंत्री हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करती हूं, जिनके कुशल निर्देशन में ही विकास के काम लगातार आगे बढ़ रहे है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। -चन्द्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन